LOADING

Type to search

‘क्लीन उदयपुर, ग्रीन उदयपुर’ अभियान को रफ्तार

Local

‘क्लीन उदयपुर, ग्रीन उदयपुर’ अभियान को रफ्तार

Share

15 दिन में चमकेंगे कचरा पॉइंट, बगीचे और सड़कें, सात दिन में चालू होंगे फाउंटेन
उदयपुर, 8 जुलाई:
शहर की स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं को नई गति देने के लिए नगर निगम ने समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की है। राजस्थान सरकार के प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने बुधवार को निगम की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा पॉइंटों की सफाई, नालों की सफाई, उद्यानों के रखरखाव, फाउंटेन संचालन और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक 500 घरों पर एक कचरा संग्रहण वाहन प्रतिदिन सुबह 6.30 से 10.30 बजे तक संचालित होगा और गीला-सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र किया जाएगा। शहर के सभी 111 कचरा पॉइंटों से दोपहर तक कचरा हटाने और शाम को दोबारा सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
शहर के 373 नालों में शेष 18 नालों की सफाई जल्द पूरी की जाएगी। अगले 15 दिनों में सभी उद्यानों की सफाई और मरम्मत, सात दिन में शहर के फाउंटेन शुरू करने तथा बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों के गड्ढों को तत्काल भरने का निर्णय लिया गया। के.के. गुप्ता ने कहा कि “क्लीन उदयपुर, ग्रीन उदयपुर” के लक्ष्य को धरातल पर उतारने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *