LOADING

Type to search

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन: के.के. गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रकाश अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

socal

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन: के.के. गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रकाश अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

Share

उदयपुर, 9 जुलाई: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल एवं महामंत्री गोपाल गोयल ने उदयपुर के के.के. गुप्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा प्रकाश अग्रवाल को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह नियुक्तियां समाज के लिए पिछले कई वर्षों से किए गए उनके सक्रिय योगदान, संगठनात्मक कार्यकुशलता और समर्पित सेवाओं को देखते हुए की गई हैं।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता, युवा नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले और तहसील में संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में ठोस कार्य किए जाएंगे।
दोनों नियुक्तियों पर उदयपुर संभाग में अग्रवाल समाज में हर्ष की लहर है। वीणा अग्रवाल, मदनलाल अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, चंचल कुमार अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विक्रम अग्रवाल, डॉ. नवनीत अग्रवाल, नलिन गुप्ता, गजेंद्र अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, सत्यनारायण गुप्ता, जगदीप मंगल, नंदलाल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हनुमान गुप्ता, सुशीला गुप्ता, नीतू गुप्ता, अंजना मित्तल और नीलम अग्रवाल सहित समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवदायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *