45 वीं राज्य पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए उदयपुर टीम घोषित
Share
मितांशु सेन और मानसी रावत को सौंपी कप्तानी, शुक्रवार को अजमेर के लिए होगी रवाना
उदयपुर, 9 जुलाई: अजमेर के सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट हॉल में 11 एवं 12 जुलाई को आयोजित होने वाली 45वीं राजस्थान राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला इक्विप्ड पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए उदयपुर टीम की घोषणा कर दी गई है। जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि पुरुष वर्ग में मितांशु सेन को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि महिला टीम की कमान मानसी रावत को सौंपी गई है।
पुरुष टीम में मितांशु सेन (कप्तान), जयेश कामोया, पुष्पेंद्र सिंह राठौर, विशाल प्रजापत, सौरभदीप मेसी, रुपेश बरांडा, विकल्प जैन, मानव सोनी, प्रियांश सालवी, वेदांत दुर्गावत एवं नितेश सिंह चौहान को शामिल किया गया है। वहीं महिला वर्ग में मानसी रावत (कप्तान), दिशा सिसोदिया, माही मीणा, सिद्धि बांठिया और धानी साहू का चयन हुआ है।
टीम के कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू होंगे, जबकि टीम मैनेजर की जिम्मेदारी चंद्रेश सोनी निभाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान अंतरराष्ट्रीय निर्णायक विनोद साहू एवं भूपेंद्र व्यास मुख्य निर्णायक की भूमिका में रहेंगे।
उदयपुर टीम शुक्रवार दोपहर 3 बजे उदयपुर-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से अजमेर के लिए रवाना होगी। राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉ. देवेंद्र साहू, खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान एवं उदयपुर जिला ओलम्पिक संघ के संरक्षक जालमचंद जैन ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।
