LOADING

Type to search

अभिनेता अक्षय कुमार उदयपुर में बनवा रहा अपनी मां के नाम जनजाति कन्या छात्रावास

Local

अभिनेता अक्षय कुमार उदयपुर में बनवा रहा अपनी मां के नाम जनजाति कन्या छात्रावास

Share

मां अरुणा भाटिया के नाम पर बनेगा छात्रावास, भूमिपूजन संपन्न
उदयपुर, 9 जुलाई:
राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद्, उदयपुर द्वारा जनजातीय बालिकाओं के सुरक्षित आवास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उद्देश्य से प्रस्तावित “श्रीमती अरुणा भाटिया जनजाति कन्या छात्रावास” के नवीन भवन निर्माण का भूमिपूजन समारोह गुरुवार को हिरण मगरी सेक्टर-11 स्थित परिसर में विधिवत सम्पन्न हुआ।
भूमिपूजन समारोह प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. थावरचंद डामोर, प्रांतीय महामंत्री वीरेन्द्र प्रकाश पंचोली, प्रांतीय संगठन मंत्री जगदीश कुलमी, प्रांतीय निर्माण कार्य प्रभारी जगदीश प्रसाद जोशी, संरक्षक गोपाललाल कुमावत तथा कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र मुंदडा के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. थावरचंद डामोर ने कहा कि राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद् जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में सतत कार्य कर रही है। इसी कड़ी में जनजातीय बालिकाओं को सुरक्षित एवं प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है।
खेरवाड़ा में है पिता के नाम जनजाति छात्रावास
उन्होंने बताया कि इस छात्रावास के निर्माण के लिए प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने एक करोड़ रुपये का सहयोग प्रदान किया है। उनकी माताजी श्रीमती अरुणा भाटिया की स्मृति में इस छात्रावास का नाम ‘श्रीमती अरुणा भाटिया जनजाति कन्या छात्रावास’ रखा गया है। डॉ. डामोर ने बताया कि इससे पूर्व भी अक्षय कुमार ने अपने पिता स्वर्गीय हरिओम भाटिया के नाम से खेरवाड़ा में एक छात्रावास के निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोग दिया था। दोपहर 12:26 बजे आयोजित इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, दानदाता, परिषद् के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *