LOADING

Type to search

महिला सशक्तिकरण को मिली नई उड़ान, कैट उड़ान एग्ज़ीबिशन 2.0 का भव्य आगाज़

Local

महिला सशक्तिकरण को मिली नई उड़ान, कैट उड़ान एग्ज़ीबिशन 2.0 का भव्य आगाज़

Share

उदयपुर, 10 जुलाई: महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को नई गति देने के उद्देश्य से कैट वूमेन विंग उदयपुर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कैट उड़ान एग्ज़ीबिशन 2.0 का शुक्रवार को सॉलिटेयर गार्डन एंड बैंक्वेट में भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कैट की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेतना भाटी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कैट नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी जनरल एवं अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि प्रदर्शनी में उदयपुर सहित देश के विभिन्न राज्यों की महिला उद्यमियों के 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें बुटीक, आभूषण, हस्तशिल्प, गृह सज्जा, लाइफस्टाइल, खाद्य पदार्थ और उपहार सामग्री सहित अनेक आकर्षक उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जा रहा है। पहले ही दिन शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी और जमकर खरीदारी हुई।
55 मीडिया कर्मियों को मिला मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड
कैट वूमेन विंग उदयपुर की सचिव डॉ. सोनू जैन एवं साक्षी भट्ट ने बताया कि पत्रकारिता एवं मीडिया जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए 55 मीडिया कर्मियों को ‘मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न समाचार पत्रों, डिजिटल मीडिया और न्यूज चैनलों से जुड़े पत्रकारों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेतना भाटी, पूर्व महापौर रजनी डांगी, विजलक्ष्मी गलूंडिया, सोनू जैन व मनीष गलूंडिया ने उपरणा व स्मृचि चिन्ह भेंट करउपरणा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

पहले ही दिन खूब हुई खरीदारी, शहरवासियों की उमड़ी भारी भीड़
कोषाध्यक्ष चयनिका गलूंडिया ने बताया कि ललिता सियाल, सीमा मेहता, कल्पना कोरिया, उर्मिला जैन एवं मीरा मजूमदार के संयोजन में आयोजित हाउजी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनी के पहले ही दिन खरीदारी, स्वादिष्ट व्यंजनों, आकर्षक उत्पादों और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लेने के लिए शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय एवं हस्तनिर्मित उत्पादों को लोगों ने खूब सराहा और बड़ी संख्या में खरीदारी की। आयोजन के दौरान प्रतिदिन हाउजी, ज्योतिष परामर्श शिविर, “हम हिन्दुस्तानी” स्टेज डांस प्रतियोगिता, लिटिल मास्टरशेफ प्रतियोगिता, आकर्षक लकी ड्रॉ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खरीदारी करने वाले आगंतुकों के लिए प्रतिदिन आकर्षक पुरस्कार एवं विशेष डिस्काउंट कूपन भी उपलब्ध रहेंगे।


आयोजन को सफल बनाने में इनकी है अहम भूमिका
आयोजन को सफल बनाने में रुकसाना साबुनवाला, डॉ. सीमा सिंह भाटी, बृजराज राठौड़, कुसुम मेहता, उर्मिला जैन, मंजुला गैलडा, दक्षता गगर, अलीफिया मेहंदी, संगीता मुंदड़ा, नैना जैन, विभा जैन, नवनीत कौर छाबड़ा, नेहा माहेश्वरी, कविता श्रीवास्तव, डॉ. रेखा सोनी, डॉ. ममता धूपिया, विजेता मेहता, स्नेहा मलानी, मीरा मजूमदार, ललिता सियाल, सीमा मेहता, कल्पना चोरडिय़ा, कविता बलदेवा, अनीता नाहर, अनीता माहेश्वरी, डॉ. शानू लोढ़ा, सुमन खोईवाल, नमिता कोठारी, कृतिका बलदेवा, अनीता वाधवानी, निर्मला सोनी, रुचि चोरडिय़ा, ऋतु भटनागर, अंकिता जैन, मधुबाला जायसवाल एवं सुनीता वेलावत सहित पूरी आयोजन समिति सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य पिछले कई दिनों से इस महोत्सव को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। अंत में कैट ने शहरवासियों से तीन दिवसीय इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने तथा “वोकल फॉर लोकल” अभियान को सशक्त बनाने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *