LOADING

Type to search

मानसून में मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, जिलेभर में चला सोर्स रिडक्शन अभियान

Health

मानसून में मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, जिलेभर में चला सोर्स रिडक्शन अभियान

Share

घरों में जमा पानी खाली करवाया, लोगों को डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए किया जागरूक
उदयपुर, 10 जुलाई:
मानसून में बारिश फिलहाल थम गई लेकिन मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिसके चलते मौसमी बीमारियों, विशेषकर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग ने जिलेभर में गतिविधियां तेज कर दी हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य के निर्देश पर शुक्रवार को जिलेभर में विशेष सोर्स रिडक्शन एक्टिविटी और जनजागरूकता अभियान चलाया गया।


डिप्टी सीएमएचओ डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि शहर सहित जिले के सभी ब्लॉकों और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से एएनएम और आशा सहयोगिनियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर अभियान चलाया। इस दौरान घरों के आसपास जमा पानी को खाली करवाया गया और मच्छरों के पनपने वाले स्थानों की पहचान कर उन्हें नष्ट किया गया।
अभियान के तहत पानी की टंकियों, कूलरों, परिंडों, गमलों, गमलों की ट्रे, पुराने टायर, कबाड़ और खाली डिब्बों जैसे स्थानों की सफाई करवाई गई। जिन स्थानों को खाली करना संभव नहीं था, वहां मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए टेमीफोस डलवाया गया। साथ ही लोगों को मच्छरों के लार्वा की पहचान और उनसे होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई।
जिले के अधिकारियों और चिकित्सा अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर अभियान का निरीक्षण और सत्यापन भी किया।
सीएमएचओ की आमजन से अपील
डॉ. अशोक आदित्य ने लोगों से हर शुक्रवार को पांच संकल्प अपनाने की अपील की—
पानी की टंकी, कूलर और परिंडों को खाली कर रगड़कर साफ करें और फिर नया पानी भरें।
गमलों की ट्रे, मटके के नीचे रखे बर्तन और फ्रिज की पानी ट्रे को नियमित रूप से साफ करें।
घर के बाहर रखी पानी की टंकियों को सप्ताह में एक बार खाली कर साफ करें।
पुराने टायर, खाली डिब्बे, कबाड़ और ऐसे सामान में पानी जमा नहीं होने दें।
घर के आसपास नालियों और गड्ढों में जला हुआ तेल डालकर मच्छरों के लार्वा को पनपने से रोकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *