LOADING

Type to search

RPSC सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा के चलते एमएलएसयू की परीक्षाएं स्थगित

education

RPSC सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा के चलते एमएलएसयू की परीक्षाएं स्थगित

Share

13 से 17 जुलाई तक होने वाली बीए और बीएससी सेमेस्टर परीक्षाओं का बदला टाइम टेबल, नई तिथियां जल्द होंगी जारी
उदयपुर, 10 जुलाई:
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से 13 से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली सीनियर टीचर (सेकंड ग्रेड) प्रतियोगी परीक्षा के मद्देनजर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (एमएलएसयू) ने अपनी विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
परीक्षा नियंत्रक (एग्जाम कोऑर्डिनेटर) डॉ. मुकेश कुमार बारबर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 13, 14, 15, 16 और 17 जुलाई को प्रस्तावित बीए द्वितीय, चतुर्थ एवं छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं अब निर्धारित तिथियों पर आयोजित नहीं होंगी। इसके अलावा इन्हीं तिथियों में होने वाली बीएससी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।
वेबसाइट पर जारी होगा नया टाइम टेबल
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थगित प्रश्न पत्रों की नई परीक्षा तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, जहां से विद्यार्थी इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
सभी संघटक एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों और निदेशकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों को परीक्षा स्थगन की सूचना तत्काल उपलब्ध कराएं। साथ ही नोडल अधिकारियों को ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से छात्र-छात्राओं तक सूचना पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आर्ट्स कॉलेज में नई प्रशासनिक नियुक्तियां
इधर, एमएलएसयू के कुलपति प्रो. कैलाश डागा ने सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय (आर्ट्स कॉलेज) में नई प्रशासनिक नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। डॉ. कुंजन आचार्य को सहायक अधिष्ठाता-छात्र कल्याण (एडीएसडब्ल्यू) नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. गट्टू लाल पाटीदार और डॉ. सतीश चंद अग्रवाल को प्रॉक्टर बनाया गया है। रजिस्ट्रार डॉ. बी.सी. गर्ग ने शुक्रवार को इन नियुक्तियों के आदेश जारी किए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *