LOADING

Type to search

जनसंख्या स्थायित्व में उदयपुर का उत्कृष्ट प्रदर्शन, हरिओम अस्पताल प्रदेश में द्वितीय

Health

जनसंख्या स्थायित्व में उदयपुर का उत्कृष्ट प्रदर्शन, हरिओम अस्पताल प्रदेश में द्वितीय

Share

विश्व जनसंख्या दिवस पर कई संस्थान और ग्राम पंचायतें सम्मानित
उदयपुर, 11 जुलाई:
जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए उदयपुर जिले ने प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि निजी चिकित्सालय श्रेणी में हरिओम अस्पताल ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं निदेशालय द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए घोषित प्रोत्साहन पुरस्कारों में जिले के कई संस्थानों का चयन हुआ। विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय वर्चुअल समारोह में स्वास्थ्य भवन, जयपुर से सम्मान प्रदान किया गया। हरिओम अस्पताल को प्रशस्ति पत्र सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने जिला कलक्टर वी.सी. रुम की ओर से प्रदान किया।
एडिशनल सीएमएचओ डॉ. रागिनी अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस “जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल” थीम पर मनाया गया।
जिला स्तर पर सेटेलाइट हॉस्पिटल वल्लभनगर, सीएचसी नाई और पीएचसी भैंसड़ा खुर्द ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पंचायत समिति कुराबड़ तथा ग्राम पंचायत खरपीणा, रामज, मंडवाल, नेनवारा, अम्बासा, सालेरा कलां, ढीकवास, मोतिदा, डेरी और करणपुर को भी जनसंख्या स्थायित्व में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए और बड़गांव में स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *