एकेडमी ऑफ वेलबीइंग सोसायटी की 20वीं वार्षिक बैठक में विभूतियों का सम्मान
Share
उदयपुर, 11 जुलाई: एकेडमी ऑफ वेलबीइंग सोसायटी की ओर से शनिवार को सहेली मार्ग स्थित होटल आमंत्रा में सम्मान समारोह एवं 20वीं वार्षिक बैठक आयोजित की गई। समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, कला, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, पूर्व कुलपति प्रो. बी.एल. चौधरी, संस्था की संस्थापक प्रो. विजय लक्ष्मी चौहान और प्रो. पायल चंदेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रो. चौहान ने बताया कि संस्था पिछले 20 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रही है। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. सारंगदेवोत ने भारतीय ज्ञान परंपरा को परिवार, समाज और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन का आधार बताया। इस अवसर पर संस्था की जर्नल का विमोचन भी किया गया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई विभूतियों को सम्मानित किया गया।
