LOADING

Type to search

विप्र फाउंडेशन आज 250 प्रतिभाओं और विभूतियों का करेगा सम्मान

socal

विप्र फाउंडेशन आज 250 प्रतिभाओं और विभूतियों का करेगा सम्मान

Share

उदयपुर, 11 जुलाई: विप्र फाउंडेशन के शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ, जोन-1ए के तत्वावधान में रविवार को प्रताप गौरव केंद्र, टाइगर हिल्स, बड़गांव में सुबह 9 बजे भव्य विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह, आईएएस-आरएएस सम्मान समारोह एवं सिविल सेवा मार्गदर्शन सेमिनार आयोजित होगा। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति, समाजसेवा और विभिन्न सेवाओं में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली करीब 250 प्रतिभाओं और विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली होंगे, जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय संरक्षक धर्मनारायण जोशी करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पालीवाल ने बताया कि आयोजन तीन सत्रों में होगा। प्रथम सत्र में शैक्षणिक प्रतिभाओं, द्वितीय में आईएएस-आरएएस सहित 66 नवचयनित प्रोफेशनल्स और तृतीय सत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विशेषज्ञों द्वारा सिविल सेवा मार्गदर्शन सेमिनार आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *