LOADING

Type to search

झीलों की नगरी में जुटेगा वैश्विक सिंधी समाज, आज से शुरू होगा पांचवां अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन

socal

झीलों की नगरी में जुटेगा वैश्विक सिंधी समाज, आज से शुरू होगा पांचवां अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन

Share

13 से 16 जुलाई तक चलेगा चार दिवसीय आयोजन, देश-विदेश से 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल; भाषा, साहित्य और संस्कृति संरक्षण पर होगा मंथन
उदयपुर, 12 जुलाई:
झीलों की नगरी उदयपुर पहली बार वैश्विक सिंधी समाज के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में से एक की मेजबानी करने जा रही है। सिंधु एकता मंच के तत्वावधान में 13 से 16 जुलाई तक आयोजित होने वाले पांचवें अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन में देश-विदेश से करीब 400 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का शुभारंभ सोमवार को प्रभु झूलेलाल के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं बहराणा साहेब की पूजा-अर्चना के साथ होगा।
मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कोटवानी ने बताया कि यह अब तक का सबसे बड़ा और यादगार सिंधी सम्मेलन होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य सिंधी भाषा, साहित्य, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन को नई दिशा देना है। सम्मेलन के दौरान सिंधी एकता, सांस्कृतिक विरासत और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने पर विशेष चर्चा होगी।
चार दिवसीय आयोजन में सिंधी ढोल-शहनाई, छेज (डांडिया), लोकनृत्य, कठपुतली शो और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। प्रसिद्ध सिंधी कलाकार अजय मोहन, सुरेश वाध्या, लता भक्ततानी, प्रिया ज्ञान चंदानी, हर्षल चंदानी और अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
सम्मेलन में सांसद शंकर लालवानी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, विधायक श्रीचंद कृपलानी, विधायक अशोक रोहाणी सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी भाग लेंगे। स्थानीय सिंधी समाज की ओर से प्रतिभागियों के सम्मान में 15 जुलाई को जवाहर नगर स्थित सिंधु महल में प्रीतिभोज एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *