LOADING

Type to search

रोपवे में फंसे यात्री, मॉक ड्रिल में दिखा रेस्क्यू कौशल

Local

रोपवे में फंसे यात्री, मॉक ड्रिल में दिखा रेस्क्यू कौशल

Share

उदयपुर, 13 जुलाई: उदयपुर के नीमचमाता रोपवे पर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर की ओर जा रही ट्रॉली बीच रास्ते में हवा में अटकने की सूचना मिली। करीब 50 फीट ऊंचाई पर चार यात्रियों के फंसे होने की खबर मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, पुलिस और रोपवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई।

संयुक्त अभियान के तहत रस्सियों और विशेष चेयर की मदद से यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। बाद में स्पष्ट हुआ कि यह वास्तविक हादसा नहीं, बल्कि आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित प्रशासनिक मॉक ड्रिल थी। इस दौरान रोपवे में आपात स्थिति बनने पर रेस्क्यू की पूरी प्रक्रिया का सफल प्रदर्शन किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *