LOADING

Type to search

बस बॉडी कोड कार्रवाई पर ट्रेवल्स एसोसिएशन ने जताई नाराजगी

Local

बस बॉडी कोड कार्रवाई पर ट्रेवल्स एसोसिएशन ने जताई नाराजगी

Share

सांसद को ज्ञापन सौंपकर दंडात्मक कार्रवाई पर पुनर्विचार और राहत की मांग
उदयपुर, 14 जुलाई:
उदयपुर ट्रेवल्स एसोसिएशन ने बस बॉडी कोड के नाम पर परिवहन विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे परिवहन व्यवसाय से जुड़े हजारों परिवारों की आजीविका के लिए संकट बताया है। एसोसिएशन ने सांसद मन्नालाल रावत को ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार के समक्ष मामला उठाने और बस संचालकों को राहत दिलाने की मांग की। एसोसिएशन का कहना है कि जिन बसों का निर्माण और पंजीकरण विभागीय स्वीकृति के अनुरूप हुआ है, उन पर बिना पर्याप्त समय, स्पष्ट दिशा-निर्देश और व्यावहारिक समाधान दिए दंडात्मक कार्रवाई करना उचित नहीं है। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह यात्री सुरक्षा के सभी मानकों का समर्थन करता है, लेकिन नियमों के पालन के लिए संचालकों को आवश्यक समय और तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाना चाहिए। ज्ञापन के दौरान पारस सिंघवी, अमित यादव, अब्दुल सलाम, शंकर भाटिया, मनोज शास्त्री, राजेश जोशी, राजेश विधानी, विष्णु व्यास सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *