उर्स मेले के लिए कपासन स्टेशन पर 7 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
Share
उदयपुर, 15 जुलाई: चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में लगने वाले हजरत दीवाना शाह उर्स मेले में आने वाले जायरीन और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 7 एक्सप्रेस ट्रेनों का कपासन स्टेशन पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 21 से 23 जुलाई तक लागू रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस दौरान खजुराहो-उदयपुर सिटी, उदयपुर सिटी-खजुराहो, बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर सिटी, उदयपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस, शालीमार-उदयपुर सिटी, जयपुर-असारवा और असारवा-जयपुर एक्सप्रेस कपासन स्टेशन पर रुकेंगी। सभी ट्रेनों का ठहराव दो मिनट का रहेगा।
रेलवे का कहना है कि हर वर्ष उर्स मेले में बड़ी संख्या में जायरीन और श्रद्धालु पहुंचते हैं। ट्रेनों के अस्थायी ठहराव से उन्हें सीधे कपासन स्टेशन पर उतरने और यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। इससे मेले के दौरान यात्रियों की भीड़ का बेहतर प्रबंधन भी हो सकेगा।
