LOADING

Type to search

आदिवासी संस्कृति संरक्षण में सहयोग करेगा ऑस्ट्रेलिया

Local

आदिवासी संस्कृति संरक्षण में सहयोग करेगा ऑस्ट्रेलिया

Share

राज्यपाल की पहल: उदयपुर के पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र का दौरा करेगा ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल
उदयपुर, 15 जुलाई:
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की पहल पर राजस्थान की आदिवासी संस्कृति और धरोहर के संरक्षण के लिए ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से विशेष पहल की जाएगी। इसी उद्देश्य से राज्यपाल ने ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल को उदयपुर स्थित पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (डब्ल्यूजेडसीसी) के भ्रमण का निमंत्रण दिया है।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक डॉ. अश्विन दलवी ने बताया कि हाल ही में लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के उच्चस्तरीय राजनयिक एवं वाणिज्यिक महादूत पॉल मर्फी ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के एबोरिजिनल समुदाय और राजस्थान के आदिवासी समाज की संस्कृति के संरक्षण एवं पारस्परिक आदान-प्रदान को लेकर सहमति बनी।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल के निर्देश पर ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल जल्द ही उदयपुर आकर पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र का दौरा करेगा। इसके बाद दोनों देशों के सहयोग से आदिवासी संस्कृति संरक्षण की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
डॉ. दलवी ने बताया कि राज्यपाल बागडे ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष रहते ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। वहां की शिक्षा, कृषि, सड़क यातायात और नागरिक अनुशासन की व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर उन्होंने इन क्षेत्रों में भी सहयोग की संभावनाएं तलाशने पर जोर दिया था। इसी क्रम में शैक्षणिक एक्सचेंज कार्यक्रमों और अन्य संयुक्त गतिविधियों पर भी भविष्य में कार्य किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *