LOADING

Type to search

प्रदर्शन में गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पीछे से घर में लाखों की चोरी

crime

प्रदर्शन में गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पीछे से घर में लाखों की चोरी

Share

उदयपुर, 16 जुलाई: कलेक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन में शामिल होना एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भारी पड़ गया। उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़ दिया और नकदी सहित सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए। घटना ऋषभदेव थाना क्षेत्र के आदर्श नगर की है, जहां चोर 62 हजार रुपए नकद, 15 ग्राम सोने और 100 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। शाम को घर लौटी पीड़िता तृप्ति शर्मा ने ताला टूटा और अलमारी का सामान बिखरा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने बताया कि वर्षों की मेहनत से जोड़ी गई जमा-पूंजी और एकमात्र जेवरात भी चोर ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश जारी है।

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार
राजसमंद, 16 जुलाई:
होटल के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को देवगढ़ थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली। 12 जुलाई को बस स्टैंड स्थित होटल के बाहर से हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी होने की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में गठित टीम ने आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे आरोपी की पहचान हुई। पूछताछ में भीम निवासी 21 वर्षीय नारायण लाल प्रजापत ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मोटरसाइकिल बरामद कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *