LOADING

Type to search

नो बैग डे पर विद्यार्थियों ने सीखे जीवन मूल्य

education

नो बैग डे पर विद्यार्थियों ने सीखे जीवन मूल्य

Share

उदयपुर, 18 जुलाई: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वरड़ा में शनिवार को ‘नो बैग डे’ के तहत रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन कर विद्यार्थियों को नवाचार, आत्मविश्वास और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वरिष्ठ वास्तुकार एवं स्केच आर्टिस्ट सुनील लड्ढा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि केवल गूगल पर निर्भर रहने के बजाय स्वयं सोचने और नए विचार विकसित करने की आदत ही वास्तविक नवाचार की पहचान है। ‘गूगल कर ले रे’ विषय पर आधारित नाटक के माध्यम से बच्चों को रचनात्मक सोच के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी में ‘हम होंगे कामयाब’ गीत की सामूहिक प्रस्तुति दी तथा समूह गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम में वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। प्रधानाचार्य संदीप आमेटा सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *