LOADING

Type to search

जैन मंदिर से तीन अष्टधातु प्रतिमाएं व चांदी के छत्र चोरी, दानपात्र भी खाली

crime

जैन मंदिर से तीन अष्टधातु प्रतिमाएं व चांदी के छत्र चोरी, दानपात्र भी खाली

Share

कोटड़ा के संभवनाथ जैन मंदिर में रात को वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
उदयपुर, 19 जुलाई :
उदयपुर जिले के कोटड़ा कस्बे स्थित प्राचीन संभवनाथ जैन मंदिर में शनिवार रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए तीन अष्टधातु की प्रतिमाएं, चांदी के छत्र, सिंहासन, भमंडल तथा दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर ली। रविवार सुबह समाज के सदस्य भूपेंद्र जैन पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो मुख्य द्वार की कुंडी टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो गर्भगृह से प्रतिमाएं और अन्य कीमती धार्मिक सामग्री गायब थी। सूचना पर कोटड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जैन समाज के अध्यक्ष कल्पेश कोठारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी हुई प्रतिमाओं में भगवान आदिनाथ, भगवान पारसनाथ और पद्मावती माताजी की अष्टधातु प्रतिमाएं शामिल हैं। इसके अलावा दो चांदी के छत्र, भमंडल, सिंहासन तथा दानपात्र से करीब 10 हजार रुपए भी चोरी हुए हैं। मंदिर में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण पुलिस आसपास के मार्गों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। समाज ने घटना पर रोष जताते हुए रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *