LOADING

Type to search

बीसीआई टूरिज्म की वर्कप्लेस विजिट आज

socal

बीसीआई टूरिज्म की वर्कप्लेस विजिट आज

Share

उदयपुर, 22 जुलाई: बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के टूरिज्म चैप्टर की वर्कप्लेस विजिट गुरुवार शाम 4:30 बजे महासचिव गौरव भंडारी के कार्यस्थल महुआ बुटीक होमस्टे, बीड़ा रोड, नादरा (नाई) में आयोजित होगी। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट संगठन की प्रमुख गतिविधियों में शामिल है, जिसके माध्यम से सदस्य एक-दूसरे के बिजनेस मॉडल को समझने, नेटवर्किंग बढ़ाने और नए व्यावसायिक अवसर तलाशने का मौका पाते हैं। टूरिज्म चैप्टर की अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने कहा कि प्रतिभागियों को हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कार्यप्रणाली, गेस्ट एक्सपीरियंस और सर्विस मैनेजमेंट को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। महासचिव गौरव भंडारी ने सभी सदस्यों से समय पर पहुंचकर इस विजिट का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *