LOADING

Type to search

अंगदान जागरूकता के लिए निकाली रैली

Health

अंगदान जागरूकता के लिए निकाली रैली

Share

उदयपुर, 22 जुलाई: राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘अंगदान संजीवनी’ के तहत आरएनटी मेडिकल कॉलेज परिसर में बुधवार को विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राहुल जैन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अधिक से अधिक लोगों से अंगदान की शपथ लेने की अपील की। रैली कॉलेज ऑफ नर्सिंग से शुरू होकर मेडिकल कॉलेज पोर्च पहुंची, जहां ऑर्गन रिट्रीवल नोडल ऑफिसर डॉ. तरुण रलोत, सह नोडल ऑफिसर डॉ. पंकज सोमानी, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर हरीश चौबीसा सहित अन्य अधिकारियों ने अंगदान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नर्सिंग विद्यार्थियों, फैकल्टी और चिकित्सा कर्मियों ने भाग लिया। अंत में सभी उपस्थित लोगों को अंगदान की शपथ दिलाई गई और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *