LOADING

Type to search

शिक्षकों के तबादलों के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

Rajasthan

शिक्षकों के तबादलों के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

Share

डूंगरपुर, 23 जुलाई: भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा (बीपीवीएम) के बैनर तले गुरुवार को विद्यार्थियों ने शिक्षकों के तबादलों, जर्जर स्कूल भवनों और शिक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर शहर में रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। एसबीपी कॉलेज से शुरू हुई रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां छात्रों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष तुषार परमार के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने राजनीतिक द्वेष से किए गए शिक्षकों के तबादले रद्द करने, जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत, शिक्षकों की कमी दूर करने तथा नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। बाद में राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *