उदयपुर-बांद्रा ट्रेन रद्द, गुजरात में जलभराव से रेल यातायात प्रभावित
Share
उदयपुर, 23 जुलाई: गुजरात और महाराष्ट्र में लगातार बारिश के कारण पश्चिम रेलवे के घोलवड़ और उमरगाम रोड स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर-203 पर पानी खतरे के निशान तक पहुंच गया है। पटरियों पर जलभराव होने से रेलवे ने सुरक्षा की दृष्टि से इस रूट पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया है। इसका सीधा असर उदयपुर-मुंबई रेल सेवा पर पड़ा है। गाड़ी संख्या 22901 बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर सिटी 23 जुलाई को रद्द रही, जबकि 22902 उदयपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस 24 जुलाई को नहीं चलेगी। इसके अलावा अजमेर और जयपुर से मुंबई जाने वाली कई ट्रेनों का रूट भी प्रभावित हुआ है। रेलवे ने ट्रैक सुरक्षित घोषित होने के बाद ही रेल संचालन बहाल करने की बात कही है।
