LOADING

Type to search

पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह शुरू

political

पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह शुरू

Share

राहुल गांधी की हिरासत और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में दो दिन का अनशन
उदयपुर, 24 जुलाई:
नीट पेपर लीक, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के आंदोलन और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में उदयपुर शहर कांग्रेस ने गुरुवार से दो दिवसीय सत्याग्रह और अनशन शुरू किया। पहले दिन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के शहर जिलाध्यक्ष हिदायत तुल्ला और कांग्रेस सेवादल के नेता गोपाल नागर अनशन पर बैठे।
कांग्रेस ने पहले चेतक सर्किल पर अनशन का कार्यक्रम तय किया था, लेकिन प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम को हाथीपोल क्षेत्र में आयोजित किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ ने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने और लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का आरोप लगाया। अनशनरत नेताओं ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। सत्याग्रह में पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, सुरेश श्रीमाली, केके शर्मा, नजमा मेवाफरोश, सिद्धार्थ सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *