LOADING

Type to search

अशोका पैलेस में सजेगी साहित्य की महफ़िल, देशभर के रचनाकार होंगे शामिल

Local

अशोका पैलेस में सजेगी साहित्य की महफ़िल, देशभर के रचनाकार होंगे शामिल

Share

उदयपुर, 25 जुलाई: शहर की साहित्यिक संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल की ओर से रविवार, 26 जुलाई को शाम 4 बजे अशोका पैलेस, 100 फीट शोभागपुरा रोड स्थित सभागार में मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा।
संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम में उदयपुर सहित देशभर के कवि, साहित्यकार और साहित्य प्रेमी अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। ‘माँ’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही सभी प्रतिभागियों का सम्मान तथा उदयपुर के पाँच वरिष्ठ साहित्यकारों का विशेष अभिनंदन भी किया जाएगा। संयोजक पं. पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय ‘प्रेमी’ ने बताया कि यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और सृजनशीलता को समर्पित रहेगा। मुकेश माधवानी के अनुसार लफ़्ज़ों की महफ़िल आज देशभर के 700 से अधिक कवियों और रचनाकारों का सशक्त साहित्यिक मंच बन चुका है। उन्होंने साहित्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *