LOADING

Type to search

झूलेलाल युवा एवं नारी संघ ने दो माह के सामाजिक कार्यक्रमों की घोषणा की

socal

झूलेलाल युवा एवं नारी संघ ने दो माह के सामाजिक कार्यक्रमों की घोषणा की

Share

उदयपुर : झूलेलाल युवा एवं नारी संघ की बैठक झूलेलाल भवन, सेक्टर-4 में आयोजित हुई, जिसमें आगामी दो माह के सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। संस्थापक गिरीश राजानी ने बताया कि 2 अगस्त को “एक पेड़ अपनों के लिए” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जाएगा। 9 अगस्त को स्नेह मिलन कार्यक्रम और 15 अगस्त को 23वां विशाल रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित होगा। संघ के प्रवक्ता गौरव हासीजा ने बताया कि 24 अगस्त को “एक शाम झूलेलाल के नाम” कार्यक्रम के साथ 40 दिवसीय चलीहा महोत्सव का समापन होगा। वहीं नारी संघ की चांदनी लालवानी ने बताया कि सितंबर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। बैठक में कैलाश तलरेजा, सुरेश वाधवानी, डॉ. विनीत छादवानी सहित अनेक सदस्यों ने सभी आयोजनों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *