मेवाड़ डांस चैंपियनशिप-2026 से उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच
Share
उदयपुर : मेवाड़ की छिपी नृत्य प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच देने के उद्देश्य से कोंटेंट्रा की ओर से मेवाड़ डांस चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। संस्थापक सार्थक कंठालिया ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर देना है। मेस्ट्रो – किंगडम ऑफ डांस के संस्थापक निदेशक सत्यम शर्मा ने बताया कि इस बार हाइब्रिड ऑडिशन, ऑनलाइन चरण और भव्य फाइनल की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। प्रतियोगिता के लिए पंजीयन 15 अगस्त तक किए जा सकेंगे। प्रथम ऑडिशन 9 से 15 अगस्त के बीच होंगे, जबकि फाइनल 27 सितंबर को उदयपुर के आर.एन.टी. सभागार में आयोजित होगा। एकल, युगल तथा 13 वर्ष से कम आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कुल 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और चयनित प्रतिभाओं को नृत्य छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
