LOADING

Type to search

दुबई किडनैपिंग केस में बड़ा खुलासा: सेक्सटॉर्शन गैंग चलाकर भारतीय कारोबारियों को बनाते थे शिकार

crime

दुबई किडनैपिंग केस में बड़ा खुलासा: सेक्सटॉर्शन गैंग चलाकर भारतीय कारोबारियों को बनाते थे शिकार

Share

उदयपुर, 25 जुलाई: दुबई में भीलवाड़ा के कारोबारी के अपहरण और 40 लाख रुपए की फिरौती के मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी केवल अपहरण और रंगदारी तक सीमित नहीं थे, बल्कि महिलाओं की मदद से दुबई आने वाले भारतीय कारोबारियों को फंसाकर उनका अश्लील वीडियो बनाते और फिर ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलते थे।
सुभाष नगर थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी मोइन के मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। शुरुआती जांच में दो महिलाओं की भूमिका भी सामने आई है। आशंका है कि इन्हीं महिलाओं के जरिए कारोबारियों को जाल में फंसाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाते थे और बाद में उन्हें ब्लैकमेल कर अवैध वसूली की जाती थी।
यह मामला 1 जुलाई का है, जब भीलवाड़ा के कारोबारी मुकेश टेलर का दुबई में कथित तौर पर पूर्व पार्षद फजले रऊफ उर्फ लुत्फी और उसके साथियों ने अपहरण कर लिया था। उन्हें करीब 10 दिन तक बंधक बनाकर मारपीट की गई और उनके ससुर से 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। भीलवाड़ा में आरोपी योगेश मूंदड़ा और राजा खान पीड़ित के घर से चेक लेने पहुंचे थे।
पुलिस ने योगेश, मोइन और वसीम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि राजा खान फरार है। मुख्य आरोपी फजले रऊफ उर्फ लुत्फी की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।
थानाधिकारी कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया कि मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों की पहचान कर संभावित पीड़ितों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क से जुड़े कुछ और लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *