LOADING

Type to search

एक अगस्त को होगी बीसीआई प्रीमियर लीग

Business

एक अगस्त को होगी बीसीआई प्रीमियर लीग

Share


उदयपुर, 26 जुलाई: बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की ओर से 1 अगस्त को आयोजित होने वाली बीसीआई प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ ने किया। बीसीआई के फाउंडर मुकेश माधवानी ने बताया कि प्रतियोगिता डगआउट मैदान, सेक्टर-3 में शाम चार बजे से होगी, जिसमें बीसीआई के विभिन्न चैप्टरों की टीमें भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य सदस्यों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आपसी समन्वय को बढ़ावा देना है। महाराणा विश्वराज सिंह ने खेलों को अनुशासन, नेतृत्व और एकजुटता का माध्यम बताते हुए आयोजन की सफलता की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बीसीआई के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *