LOADING

Type to search

वनवासी कल्याण परिषद की महिला बैठक संपन्न

socal

वनवासी कल्याण परिषद की महिला बैठक संपन्न

Share

उदयपुर, 26 जुलाई: राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की प्रांतीय महिला बैठक उदयपुर में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के 18 जिलों से 46 महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। क्षेत्रीय महिला प्रमुख नलिनी मेहता ने नारी सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता पर विचार रखते हुए महिलाओं से संगठित होकर समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। अखिल भारतीय नगरीय कार्य सह प्रमुख डॉ. राधिका लड्ढा ने आगामी जनगणना के संदर्भ में जनजाति समाज से अपनी धार्मिक पहचान के रूप में हिंदू दर्ज कराने का आग्रह किया। बैठक में संगठन विस्तार, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास, सेवा कार्य और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रांत महिला प्रमुख सुगना देवी मीणा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *