LOADING

Type to search

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती अब ऑनलाइन माध्यम से होगी

education

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती अब ऑनलाइन माध्यम से होगी

Share

जिले में शिक्षा विभाग आवंटित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग
उदयपुर, 27 जुलाई:
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा-2024 में चयनित एवं उदयपुर जिले में शिक्षा विभाग आवंटित अभ्यर्थियों की नियुक्ति/पदस्थापन के लिए अब काउंसलिंग ऑनलाइन माध्यम से कराई जाएगी। यह प्रक्रिया मंगलवार 28 जुलाई से गुरुवार 30 जुलाई तक शाला दर्पण के एसएसपीएमएस मॉड्यूल के माध्यम से सम्पन्न होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) मुख्यालय दीपक गौड़ ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में चयनित अभ्यर्थियों को अब शाला दर्पण पोर्टल wwwwww.rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एसएसपीएमएस मॉड्यूल के माध्यम से निर्धारित अवधि में ऑनलाइन लॉगिन कर उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार अपनी वरीयता भरनी होगी। काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *