LOADING

Type to search

इंस्टाग्राम पर पशुबलि और शिकार के वीडियो डालना पड़ा महंगा

crime

इंस्टाग्राम पर पशुबलि और शिकार के वीडियो डालना पड़ा महंगा

Share

लाइक्स के लिए बनाई क्रूरता की रील, चित्तौड़गढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़, 29 जुलाई:
सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में पशु क्रूरता के वीडियो साझा करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। चित्तौड़गढ़ जिले की चंदेरिया थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने इंस्टाग्राम पर पशुबलि और जंगली खरगोश के शिकार के वीडियो अपलोड करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया की नियमित मॉनिटरिंग के दौरान एक इंस्टाग्राम आईडी पर दो आपत्तिजनक वीडियो मिले। एक वीडियो में भैंस के बच्चे (पाड़े) की बलि दी जा रही थी, जबकि दूसरे में जाल बिछाकर जंगली खरगोश का शिकार कर उसे बेरहमी से मारते हुए दिखाया गया था। जांच में दोनों घटनाओं में अलग-अलग आरोपियों की पहचान हुई।
कई धाराओं में दर्ज हुए मामले
पुलिस ने आमोलिया गांव निवासी शोभालाल बागरिया के खिलाफ राजस्थान पशु एवं पक्षी बलि (प्रतिषेध) अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं शंकर बागरिया के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में साइबर अपराध और आदतन अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने की। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *