LOADING

Type to search

मौन जुलूस निकाल प्रशासन के खिलाफ गरजा राव सरदार संघ

Local

मौन जुलूस निकाल प्रशासन के खिलाफ गरजा राव सरदार संघ

Share

ओस्तवाल नगर ध्वस्तीकरण मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, यूडीए और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
उदयपुर, 31 जुलाई:
ओस्तवाल नगर में फाइनेंसर सागरमल मेहता की मौत के बाद हुए मकान ध्वस्तीकरण विवाद ने अब सामाजिक रूप ले लिया है। शुक्रवार को मेवाड़ राव सरदार संघ के नेतृत्व में समाज के सैकड़ों लोगों ने शास्त्री सर्किल स्थित राव छात्रावास से जिला कलेक्ट्रेट तक मौन जुलूस निकालकर जिला प्रशासन, पुलिस और उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। संघ के अध्यक्ष रोड सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए जैन समाज के दबाव में बिना नोटिस दिए और बिना पक्ष सुने कैलाश कुंवर के नाम दर्ज मकान को ध्वस्त कर दिया, जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन था। वरिष्ठ अधिवक्ता राव रतन सिंह ने भी अधिवक्ता प्रवीण सिंह आसोलिया पर दर्ज हत्या के मुकदमे पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *