LOADING

Type to search

दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आमगे पहुंचीं श्री सांवलियाजी धाम, कहा- प्रभु के दर्शन की वर्षों पुरानी इच्छा हुई पूरी

popular

दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आमगे पहुंचीं श्री सांवलियाजी धाम, कहा- प्रभु के दर्शन की वर्षों पुरानी इच्छा हुई पूरी

Share

नागपुर से परिवार के साथ पहुंचीं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक; पूजा-अर्चना कर देश और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की


चित्तौड़गढ़, 2 अगस्त:
दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला के रूप में पहचान रखने वाली ज्योति आमगे ने रविवार को पहली बार श्री सांवलियाजी धाम पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। महाराष्ट्र के नागपुर से अपने माता-पिता और दो भाइयों के साथ आईं ज्योति ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर प्रशासन को उनके आगमन की सूचना मिलने पर उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। मंदिर कार्यालय में उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा प्रसाद भेंट किया गया। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं में भी उन्हें देखने और उनसे मिलने का उत्साह नजर आया।
ज्योति आमगे ने कहा कि श्री सांवलियाजी धाम आने की उनकी वर्षों पुरानी इच्छा थी, जो अब पूरी हो गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले वे खाटूश्यामजी के दर्शन कर चुकी हैं, लेकिन सांवलियाजी आने का यह उनका पहला अवसर है। उन्होंने इस यात्रा को अपने जीवन का अत्यंत भावुक और अविस्मरणीय अनुभव बताया।
उन्होंने कहा कि जीवन में परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और मजबूत हौसलों से हर मंजिल हासिल की जा सकती है। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी शारीरिक चुनौती को अपनी सफलता के रास्ते की बाधा नहीं बनने देना चाहिए।
करीब दो फीट कद और 32 वर्ष की ज्योति आमगे का नाम दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। जन्म से अकॉन्ड्रोप्लेसिया नामक दुर्लभ चिकित्सीय स्थिति होने के बावजूद उन्होंने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई। वह स्नातकोत्तर (एमए) तक शिक्षा प्राप्त कर चुकी हैं और कई फिल्मों तथा टीवी परियोजनाओं में भी अभिनय कर चुकी हैं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *