राज्यपाल बागडे का बांसवाड़ा और उदयपुर दौरा
Share
उदयपुर, 5 अगस्त: राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे गुरुवार शाम महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचकर सड़क मार्ग से बांसवाड़ा रवाना होंगे। शुक्रवार शाम वे पुनः उदयपुर पहुंचेंगे। शनिवार को आरसीए स्थित महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित एग्रीविजन-2026 की द्वितीय रीजनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इसके बाद जिला कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार शाम वे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रशासन ने दौरे को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

