अहमदाबाद में उदयपुर की पर्यटन संस्थाओं का सम्मान
Share
राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर-2026 के सफल आयोजन में योगदान के लिए मिला सम्मान, 2027 आयोजन में सहयोग का भरोसा
उदयपुर, 6 अगस्त: अहमदाबाद में आयोजित गुजरात ट्रैवल फेस्ट (जीटीएफ) के समापन समारोह में उदयपुर की प्रमुख पर्यटन एवं होटल संस्थाओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर-2026 (आरटीटीएफ) के सफल आयोजन में सहयोग और पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आयोजक कमल शाह ने प्रदान किया।
सम्मानित संस्थाओं में होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान, होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (उदयपुर डिवीजन) तथा यूनाइटेड होटेलियर्स शामिल रहे। समारोह में सभी प्रतिनिधियों ने 9, 10 और 11 जनवरी 2027 को उदयपुर में प्रस्तावित राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर के सफल आयोजन के लिए पूर्व की तरह सहयोग देने का भरोसा जताया।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक पर्यटन राजस्थान सुमिता सरोच, होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान के अध्यक्ष सुभाष सिंह राणावत, होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष राकेश चौधरी, यूनाइटेड होटेलियर्स के अध्यक्ष यू.बी. श्रीवास्तव, जनार्दन सिंह, उज्ज्वल मेनारिया, अंबालाल साहू सहित देशभर के पर्यटन एवं होटल उद्योग से जुड़े अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह में पर्यटन क्षेत्र में समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

