LOADING

Type to search

21वीं विशाल कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 11 हजार कांवड़िये करेंगे उभयेश्वर महादेव का जलाभिषेक

socal

21वीं विशाल कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 11 हजार कांवड़िये करेंगे उभयेश्वर महादेव का जलाभिषेक

Share

गंगोद्भव परिसर में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ की स्थापना, ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ से भक्तिमय हुआ माहौल
उदयपुर, 8 अगस्त:
शिव महोत्सव समिति के तत्वावधान में 17 अगस्त को गंगोद्भव से उभयेश्वर महादेव तक निकलने वाली 21वीं विशाल कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष यात्रा में करीब 11 हजार कांवड़िये शामिल होकर उभयेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा को लेकर सात दिवसीय धार्मिक समारोह भी आयोजित किए जा रहे हैं।
समारोह के दूसरे चरण में शनिवार को गंगोद्भव परिसर स्थित सामुदायिक भवन में महादेव धर्मोत्सव समिति की ओर से दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ की विधिवत स्थापना की गई। समिति अध्यक्ष मानसिंह हाड़ा ने बताया कि पंडित ओमप्रकाश शर्मा और एडवोकेट उदय सिंह देवड़ा की टीम के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से 24 घंटे चलने वाले संगीतमय अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ।
रामायण पाठ के दौरान पूरा गंगोद्भव परिसर ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ के भजनों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। आयोजन में यज्ञनारायण शर्मा, पूर्व पार्षद मनोहर चौधरी, महेश भावसार, रोशननाथ, हेमा भावसार, सुरेश रावत, एडवोकेट रामकृपा शर्मा, पुरुषोत्तम पाराशर, भागीरथ सिंह, संतोष शर्मा, गोपाल रावल, पुष्कर दवे, शेखर रावल सहित कई गणमान्य लोगों ने पूजा-अर्चना की।
सात दिवसीय समारोह के संयोजक एडवोकेट रामकृपा शर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को भव्य बनाने के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रवक्ता कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि रविवार शाम 5 बजे अखंड रामायण पाठ का समापन महाआरती के साथ होगा। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *