तपस्वी केशुलालजी की 113वीं जयंती पर गुणानुवाद सभा
Share
उदयपुर: घोर तपस्वी केशुलालजी म. सा. की 113वीं जन्म जयंती पर केशवधाम महावीर भवन, भूपालपुरा में गुणानुवाद सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में श्रमण संघ प्रवर्तक डॉ. राजेंद्र मुनि जी म. सा. सहित अनेक संतों का सानिध्य मिला। साध्वी श्रुति जी ने कहा कि केशुलालजी म. सा. ने तप, समता और जिन शासन की प्रभावना की अमिट छाप छोड़ी। साध्वी वसुधा जी ने कहा कि उनके तप और त्याग से केशवधाम तीर्थधाम जैसा बन गया। राजेंद्र मुनि जी ने उनके 58 वर्षों की कठिन तपस्या और विभिन्न तपों का उल्लेख किया। मीडिया प्रभारी संपत बापना ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथियों और गौतम प्रसादी के लाभार्थियों का सम्मान किया गया। आशाधाम में करीब 300 रहवासियों को गौतम प्रसादी कराई गई। भक्ति भजनों के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

