LOADING

Type to search

योडलिंग किंग किशोर कुमार के नगमों से सजी सुरमयी शाम

socal

योडलिंग किंग किशोर कुमार के नगमों से सजी सुरमयी शाम

Share

‘ईना मीना डीका’ थीम पर सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप का आयोजन, 16 सदस्यों ने 32 सदाबहार गीतों से दी स्वरांजलि
उदयपुर, 9 अगस्त:
संगीत को समर्पित प्रतिष्ठित सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप की ओर से अगस्त माह का मासिक कार्यक्रम योडलिंग किंग किशोर कुमार को समर्पित रहा। किशोर कुमार के 97वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘ईना मीना डीका’ थीम आधारित कार्यक्रम में कलाकारों ने उनके अलग-अलग अंदाज और मूड के 32 सदाबहार गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को सुरों की दुनिया में पहुंचा दिया। कार्यक्रम की शुरुआत किशोर कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई।
16 कलाकारों ने बांधा सुरों का समां
कार्यक्रम संयोजक चंद्र प्रकाश गन्धर्व ने बताया कि 16 सदस्यों ने किशोर कुमार के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां दीं। नयनेश दवे ने ‘घुंघरू की तरह’, ‘जाने क्या सोचकर’, सी.पी. गन्धर्व ने ‘रूप तेरा मस्ताना’ और किशोर कुमार मेडली, वीनू वैष्णव ने ‘शमा है सुहाना सुहाना’ व ‘कहना है’, जबकि विनोद कल्याणा ने ‘नीले नीले अंबर पर’ और ‘चेहरा है या चांद खिला’ जैसे गीत प्रस्तुत किए।
सुरेंद्र दक, दिलीप कुमार वर्मा, पवन शर्मा, ओम प्रकाश भट्ट, सुरेंद्र दत्त व्यास, ओम टांक, अनीता वैरागी, सुशील वैष्णव, सुधीर माथुर, मलय चक्रवर्ती, कमलेश कुमावत और संतोष श्रीवास्तव ने भी किशोर कुमार के सदाबहार नगमों से समां बांधा।
इंदौर से आए अतिथि ने भी दी प्रस्तुति
इंदौर से आए अतिथि सतीश चतुर्वेदी ने ‘प्यार मांगा है तुम्हीं से’ गीत प्रस्तुत किया और सभी कलाकारों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
कमलेश कुमावत को मिला ‘बेस्ट सिंगर’ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान ग्रुप सदस्य कमलेश कुमावत का जन्मदिन भी मनाया गया। केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। उन्हें ‘बेस्ट सिंगर’ का खिताब देते हुए वीनू वैष्णव एवं सी.पी. गन्धर्व ने उपरना और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गीतों के ट्रैक एवं साउंड कंट्रोल वीनू वैष्णव, वीडियो रिकॉर्डिंग विनोद कल्याण और संचालन सी.पी. गन्धर्व ने किया। अंत में वीनू वैष्णव ने सभी का आभार जताया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *