LOADING

Type to search

सावन के द्वितीय सोमवार को शिवालयों में हुआ रुद्राभिषेक

socal

सावन के द्वितीय सोमवार को शिवालयों में हुआ रुद्राभिषेक

Share

प्रदेश में शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना; उमराव गिरी का मठ और नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में विद्वान पंडितों ने कराया अभिषेक
उदयपुर, 10 अगस्त
: प्रदेश में शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना को लेकर राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की ओर से सावन माह के द्वितीय सोमवार को विभिन्न शिवालयों में रुद्राभिषेक करवाया गया। इसी क्रम में उदयपुर शहर के राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिर महादेव जी उमराव गिरी का मठ, सूरजपोल तथा राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिर नर्वदेश्वर महादेव, दिल्ली गेट में विशेष रुद्राभिषेक हुआ।
पांच पंडितों ने विधि-विधान से कराया अभिषेक
दोनों शिवालयों में विद्वान पंडित मनीष व्यास के सानिध्य में पांच पंडितों ने मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया। इस दौरान भगवान शिव का जल, दुग्ध सहित विभिन्न पूजन सामग्री से अभिषेक कर प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।
जनप्रतिनिधि और देवस्थान विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर, भाजपा मंडल महामंत्री सुनील व्यास, पूर्व पार्षद अर्चना शर्मा, देवस्थान विभाग के सहायक जतिन गांधी, निरीक्षक रमेश जैन एवं प्रबंधक सुमित्रा सिंह उपस्थित रहे। सावन सोमवार के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *