LOADING

Type to search

बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, मौत

crime

बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, मौत

Share

दो घंटे बाद मिले शव; खेलते-खेलते हो गए थे लापता
बांसवाड़ा, 10 अगस्त:
बांसवाड़ा के सातसेरा गांव में बारिश के पानी से भरे गोबर के गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय मासूम भाई और सात वर्षीय बहन की मौत हो गई। दोनों बच्चे घर के पास खेल रहे थे और अचानक लापता हो गए। करीब दो घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव पानी से भरे गड्ढे में मिले। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
शाम को खेलते-खेलते अचानक हुए लापता
कसारवाड़ी थाना अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि सातसेरा निवासी जयेश (5) पुत्र प्रवीण वसाया और उसकी ममेरी बहन अंकिता (7) पुत्री राकेश खड़िया घर के पास खेल रहे थे। कुछ देर बाद दोनों दिखाई नहीं दिए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के बाद घर के पास स्थित गोबर के गड्ढे में तलाश की गई।
दो घंटे बाद पानी में मिले दोनों
बारिश के कारण गड्ढा पानी से लबालब था। दोनों बच्चे उसी में मिले। परिजन उन्हें तत्काल सज्जनगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मामा के घर रहकर पढ़ रही थी अंकिता
अंकिता मूल रूप से चोरा छोटा गांव की रहने वाली थी, लेकिन बचपन से अपने मामा के घर सातसेरा में रह रही थी और वहीं पढ़ाई कर रही थी। सोमवार दोपहर पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *