एकलिंग से नाथद्वारा तक शिवमय मेवाड़, 360 डिग्री में विराट स्वरूप
Share
उदयपुर: मेवाड़ की धरती पर भगवान शिव की आस्था सदियों से रची-बसी है। मेवाड़ के शासक एकलिंगनाथ को अपना आराध्य और राज्य का वास्तविक शासक मानते रहे हैं। यही शिवभक्ति आज नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर स्थापित विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ में विराट रूप लेती दिखाई देती है। सावन के पवित्र महीने में शिव आराधना का विशेष महत्व है। इस दौरान देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक नाथद्वारा पहुंचकर भगवान शिव के इस भव्य स्वरूप के दर्शन करते हैं। प्रस्तुत तस्वीर विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा का 360 डिग्री एंगल से खींचा गया विशेष दृश्य है, जिसमें प्रतिमा की विशालता, आकाश को छूता विराट स्वरूप और आसपास का प्राकृतिक परिदृश्य एक साथ दिखाई देता है। सावन में शिव के प्रति आस्था और नाथद्वारा की आध्यात्मिक पहचान का यह दृश्य मेवाड़ की सनातन शिव परंपरा को दर्शाता है।

