मनस्वी अग्रवाल को राज्य स्तर पर सम्मान
Share
उदयपुर, 16 अगस्त: स्वाधीनता दिवस पर उदयपुर की युवा पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल को बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पर्वतारोहण में उल्लेखनीय उपलब्धियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनने पर उन्हें यह सम्मान मिला। इससे पूर्व राजुवास विश्वविद्यालय परिसर में राज्यपाल के एट-होम कार्यक्रम में भी मनस्वी शामिल हुईं। मनस्वी ने अंटार्कटिका की विन्सन मैसिफ और अकोंकागुआ चोटियों पर सफल आरोहण किया है। वर्ष 2026 में उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। सम्मान को उन्होंने भावुक और यादगार क्षण बताते हुए परिवार, मार्गदर्शकों व सहयोगियों का आभार जताया।

