LOADING

Type to search

साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस

Health

साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस

Share

ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने निकाला मार्च-पास्ट, देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
उदयपुर, 16 अगस्त
: उमरड़ा स्थित साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ. प्रशांत नाहर, रजिस्ट्रार डॉ. देवेंद्र जैन, पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश चंद्र गोयल एवं विभिन्न संगठक कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. दिलीप कुमार पारीक के स्वागत उद्बोधन से हुआ। चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल, सीईओ शीतल अग्रवाल एवं एमडी नमन अग्रवाल ने विद्यार्थियों और स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
प्रेसिडेंट डॉ. प्रशांत नाहर ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां
विभिन्न संगठक कॉलेजों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में उत्साह भर दिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली फैकल्टी को सम्मानित किया गया, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन संजना अग्रवाल एवं फिजा मलिक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अजय कुमार चौधरी ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *