LOADING

Type to search

विद्यार्थियों ने समझे सूर्य के तूफानों के रहस्य

Local

विद्यार्थियों ने समझे सूर्य के तूफानों के रहस्य

Share

पृथ्वी, संचार और उपग्रहों पर प्रभाव की जानकारी; 10 स्कूलों के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
उदयपुर, 18 अगस्त
: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर उदयपुर सौर वेधशाला की ओर से मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए विज्ञान आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शहर के 10 स्कूलों के 50 से अधिक विद्यार्थियों और 11 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान, सौर गतिविधियों और भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के प्रति रुचि बढ़ाना था।
सौर तूफानों से अंतरिक्ष तक समझाया विज्ञान
कार्यक्रम में ‘सौर तूफानों से अंतरिक्ष तक’ विषय पर विशेष प्रस्तुति दी गई। वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को सूर्य की विभिन्न गतिविधियों, सौर तूफानों तथा पृथ्वी और अंतरिक्ष पर उनके प्रभावों की जानकारी दी। बताया गया कि सौर गतिविधियां संचार, उपग्रहों, नेविगेशन प्रणालियों और अंतरिक्ष अभियानों को प्रभावित कर सकती हैं। पोस्टर सत्र और प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए।
वैज्ञानिकों से सवाल-जवाब
विद्यार्थियों ने वेधशाला की वैज्ञानिक सुविधाओं की जानकारी ली और वैज्ञानिकों से संवाद किया। उदयपुर सौर वेधशाला इस वर्ष अपनी स्वर्ण जयंती मना रही है। उप प्रमुख डॉ. भुवन जोशी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा की पढ़ाई से आगे विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान से जोड़ना तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *