LOADING

Type to search

मुक्ता व्यास ने माउंट एल्ब्रस फतह किया

National

मुक्ता व्यास ने माउंट एल्ब्रस फतह किया

Share


उदयपुर, 21 अगस्त:
उदयपुर की पर्वतारोही मुक्ता व्यास ने 13 अगस्त को यूरोप के सर्वोच्च शिखर माउंट एल्ब्रस पर चढ़ाई कर उपलब्धि हासिल की। 12 सदस्यीय अभियान दल के साथ वह 9 अगस्त को दिल्ली से मॉस्को रवाना हुई थीं। रूस पहुंचने के बाद दल ने बेस कैंप क्षेत्र में चार दिन स्नो ट्रेकिंग प्रशिक्षण लिया। 13 अगस्त रात एक बजे कठिन चढ़ाई शुरू हुई। प्रतिकूल मौसम और भारी बर्फबारी के बावजूद दल के सभी सदस्यों ने निर्धारित ऊंचाई पार की। अभियान पूरा करने पर रूस में सभी सदस्यों को पदक और प्रमाणपत्र दिए गए। मुक्ता अब अगले वर्ष अफ्रीका के सर्वोच्च शिखर माउंट किलिमंजारो अभियान की तैयारी कर रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *