LOADING

Type to search

बिरसा मुंडा का झंडा हटाने पर आदिवासी समाज में आक्रोश

Local

बिरसा मुंडा का झंडा हटाने पर आदिवासी समाज में आक्रोश

Share

26 अगस्त को महाचिंतन शिविर, दोबारा झंडा लगाने की घोषणा
प्रतापगढ़, 22 अगस्त:
ग्राम पंचायत बरोठा में बिरसा मुंडा का झंडा हटाने और जलाने के मामले को लेकर आदिवासी समाज में आक्रोश है। भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा और आदिवासी परिवार के बैनर तले 26 अगस्त को जिला स्तरीय महाचिंतन शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी दिन झंडा दोबारा लगाने की घोषणा की गई।
संगठन पदाधिकारियों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। बैठक में पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे और आपसी सहमति से समाधान का सुझाव दिया। संगठन ने कहा कि 26 अगस्त से पहले झंडा लगा दिया गया तो बातचीत के लिए तैयार हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *