LOADING

Type to search

छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कर्मचारी को बर्खास्त करने की मांग

education

छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कर्मचारी को बर्खास्त करने की मांग

Share

आपत्तिजनक संदेश व अनुचित व्यवहार के आरोप; अभाविप ने प्रदर्शन कर अधिष्ठाता को सौंपा ज्ञापन
उदयपुर, 24 अगस्त:
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संगठक वाणिज्य महाविद्यालय में छात्राओं को कथित आपत्तिजनक संदेश भेजने, अनुचित व्यवहार करने और मानसिक रूप से परेशान करने के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अधिष्ठाता को ज्ञापन सौंपकर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की। अभाविप ने कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त करने की मांग भी रखी।
अभाविप चित्तौड़ प्रांत सहमंत्री पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि पिछले चार महीनों से छात्राओं की ओर से कर्मचारी के अनुचित व्यवहार और आपत्तिजनक संदेशों को लेकर शिकायतें सामने आ रही थीं। उनका कहना था कि प्रशासन को जानकारी होने के बावजूद समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
कार्रवाई में देरी पर उठाए सवाल
इकाई अध्यक्ष प्रवीण टाक ने कहा कि संवेदनशील मामले में चार महीने तक कार्रवाई नहीं होना गंभीर है। महानगर मंत्री कोमल वैष्णव ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है तथा शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। ज्ञापन में संबंधित कर्मचारी की सेवा समाप्त करने के साथ उसके महाविद्यालय में किए कार्यों तथा आवश्यकता होने पर प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों की स्वतंत्र जांच की मांग की गई। प्रदर्शन में त्रिभुवन सिंह राठौड़, रुद्र प्रताप सोनी, पार्थ दीक्षित, अजय सिंह सोलंकी, करण मोजावत, करण रेगर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *