LOADING

Type to search

उदयपुर की पहचान मिटने नहीं देंगे : सिंघवी

political

उदयपुर की पहचान मिटने नहीं देंगे : सिंघवी

Share

खांजीपीर में माकपा का सद्भावना मार्च, बोले-नफरत की पहचान देना जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता
उदयपुर, 26 अगस्त:
उदयपुर की पहचान प्राकृतिक सुंदरता के साथ यहां के लोगों के प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता से है। इसे किसी भी संकीर्ण विचारधारा से प्रभावित लोग मिटाने का प्रयास करें तो शहरवासी ऐसा नहीं होने देंगे। यह बात माकपा जिला सचिव एवं पूर्व पार्षद राजेश सिंघवी ने बुधवार को खांजीपीर में निकाले गए सद्भावना मार्च के दौरान कही।
सिंघवी ने उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन के खांजीपीर एवं आयड़ क्षेत्र को ‘मिनी पाकिस्तान’ कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कुछ लोगों या घटनाओं के आधार पर किसी क्षेत्र को नफरत की पहचान देना जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। उन्होंने प्रशासन से विधायक के बयान पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद याकूब ने इसे संविधान और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया। ऑटो चालक यूनियन अध्यक्ष फिरोज अहमद ने कहा कि जनता को हिंदू-मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान के मुद्दों पर बांटने की राजनीति अब सफल नहीं होगी।
मार्च में कार्यकर्ताओं ने सद्भावना के संदेश वाले बैनर लेकर क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान मुस्कान राही, राजेंद्र वसीटा, कुरैशी, यास्मीन खान, अमजद शेख सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *