LOADING

Type to search

डॉ. रावत ने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला

political

डॉ. रावत ने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला

Share

बोले-जनजातीय समाज की विकास में पूर्ण भागीदारी से ही 2047 का विकसित भारत बनेगा
उदयपुर, 26 अगस्त:
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बुधवार को दिल्ली में पदभार ग्रहण किया। समारोह में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, भाजपा राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव सहित वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डॉ. रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज विकास की मुख्यधारा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। सरकार योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ जनजातीय समाज तक पहुंचाने के लिए ‘सैचुरेशन’ के दृष्टिकोण से कार्य कर रही है। जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा से जुड़े कार्यक्रम और जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में जनजातीय समाज की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करना लक्ष्य है।
केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने कहा कि मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को मुख्यधारा में लाने का महत्वपूर्ण प्रयास किया है। आज देश के राष्ट्रपति, पांच केंद्रीय मंत्री तथा कई राज्यों में राज्यपाल और मुख्यमंत्री पद पर जनजातीय समाज के लोग जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश ने जनजातीय बूथों तक संगठन की पहुंच मजबूत करने और सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। डॉ. रावत ने नेतृत्व का आभार जताते हुए मोर्चे को देशभर में और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *