LOADING

Type to search

लालबाग अंडरपास का काम शुरू, चुनाव बहिष्कार का फैसला वापस

Rajasthan

लालबाग अंडरपास का काम शुरू, चुनाव बहिष्कार का फैसला वापस

Share

15 करोड़ रुपए के नए टेंडर के बाद निर्माण शुरू; वार्ड 39-40 के लोगों ने जताई खुशी, अब चुनाव में लेंगे हिस्सा
राजसमंद, 27 अगस्त:
नाथद्वारा के लालबाग चौराहे पर लंबे इंतजार के बाद अंडरपास निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। गुरुवार को ठेकेदार की टीम भारी संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य शुरू कर दिया। अंडरपास का काम शुरू होने के साथ ही लंबे समय से आंदोलन कर रही लालबाग संघर्ष समिति और वार्ड 39-40 के निवासियों ने नगरपालिका चुनाव के बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया।
स्थानीय लोगों ने अंडरपास निर्माण शुरू नहीं होने तक चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया था। मंगलवार को ठेकेदार को कार्य शुरू करने के निर्देश मिले थे। इसके बाद गुरुवार को औपचारिक रूप से काम शुरू किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण जोशी, कमलेश अजमेरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौके पर मौजूद रहे। समिति ने कहा कि अंडरपास की मांग पूरी होने के बाद अब दोनों वार्डों के लोग चुनाव प्रक्रिया में पूरी भागीदारी करेंगे। निर्माण पूरा होने पर लालबाग चौराहे पर आए दिन लगने वाले जाम से स्थानीय निवासियों, राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *